You are currently viewing HMV कॉलेज में फिल्म “यार मेरा तितलियाँ वरगा” का प्रचार करने पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल

HMV कॉलेज में फिल्म “यार मेरा तितलियाँ वरगा” का प्रचार करने पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल

जालंधर (अमन बग्गा) हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन यूथ वैलफेयर डीन श्रीमती नवरूप के संरक्षण में पंजाबी फिल्म ‘यार मेरा तितलियां वरगा’ के प्रमुख कलाकार एवं गायक गिप्पी गरेवाल, नायिका तनु एवं कलाकार कर्मजीत अनमोल उपस्थित रहे। संस्था प्रांगण में उनका स्वागत परम्परानुसार ग्रीन प्लांटर भेंट कर किया गया। गिप्पी गरेवाल ने छात्राओं के साथ अपनी आगामी फिल्म के बारे में बातचीत की एवं 2 सितम्बर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म ‘यार मेरा तितलियां वरगा’ की प्रमोशन करते हुए फिल्म देखने जाने हेतु उत्साहित किया।

उन्होंने 2010 में ’मेल करा दे रब्बा’ फिल्म के साथ अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की। 2011 में उन्हें पीटीसी बैस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं 2012 में उन्होंने पीआईएफएए बैस्ट एक्टर अवार्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर कलाकार कर्मजीत अनमोल एवं नायिका तनु ने भी फिल्म संबंधी जानकारी सांझी की एवं फिल्म के डायलॉग, गीतों के माध्यम से वातावरण को आनन्दमय बनाया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि पंजाबी फिल्में सदैव अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ती हैं। उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी एवं आयोजक टीम को बधाई दी। इस अवसर पर रेडियो सिटी से आर.जे. करण, आर.जे. सैंडी ने मंच का कार्यभार संभाला। रेडियो सिटी से इस अवसर पर श्रीमती सीमा सोनी भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर मास्टर कुलराज द्वारा प्रस्तुत भंगड़ा विशिष्ट प्रशंसनीय रहा। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कुलजीत कौर, श्रीमती रमा शर्मा, डॉ. राखी मेहता, श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैनी के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर टीचिंग एवं नान-टीचिंग के सदस्य उपस्थित रहे।