You are currently viewing HMV ने सुनहरे शब्दों में लिखवाया अपना नाम

HMV ने सुनहरे शब्दों में लिखवाया अपना नाम

-द वीक हंसा रिसर्च सर्वे 2022 में HMV ने लहराया जीत का परचम

जालंधर (अमन बग्गा): प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के कुशल नेतृत्व में हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर प्रतिदिन नए स्तम्भ स्थापित करता जा रहा है. एचएमवी ने द वीक हंसा रिसर्च सर्वे 2022 में आर्ट्स, साइंस एवं कामर्स में प्रथम रैंक, फैशन टेक्नालोजी में द्वितीय रैंक तथा मॉस कम्यूनिकेशन में तृतीय रैंक प्राप्त किया व इतिहास रचा। इससे पहले भी एचएमवी टाइम्स साइबर मीडिया, द वीक तथा आउटलुक की रैंकिंग में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त कर चुका है। प्रसन्नचित एचएमवी परिवार प्रेरणा पुंज पर एकत्रित हुआ व परमपिता परमात्मा से आशीर्वाद लिया। डीएवी प्रबन्धकत्री समिति के उप प्रधान व लोकल कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने फैकल्टी इंचार्ज तथा पूरे एचएमवी परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्सीलेंस को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी से सदैव उन्हें प्रेरणा मिलती रहती है। उन्होंने डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) श्री शिव रमन गौड़ का भी धन्यवाद किया। एचएमवी परिवार के सभी सदस्यों ने अपना कार्य पूरी तन्मयता से करने की शपथ ली।

HMV got its name written in golden words