You are currently viewing स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल ने धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल ने धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इसे स्कूल के चेयरमैन लवलेंद्र वर्मा व स्कूल की मुख्याध्यापिका जतिंदर कौर मान की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने कई राष्ट्रीय गीतों, नाटक व देशभक्ति जैसे गीत गाकर सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका ने सभी अध्यापकों व बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा जिन बच्चों ने प्रोग्राम में भाग लिया उनकी प्रशंसा की।

Swami Mohan Das Model School celebrated 75th Independence Day with great pomp