नई दिल्ली: साउथ कोरियाई की मशहूर टेक कंपनी सैमसंग ने खास ऑफर की शुरुआत की है, जिसके तहत लेटेस्ट स्मार्ट टीवी खरीदने पर आपको 1,00,000 रुपये का गिफ्ट दिया जाएगा। इस ऑफर के अलावा भी आप लो-कॉस्ट EMI, एक्सटेंडेट वारंटी और इंस्टेंट कैशबैक का लाभ भी उठा सकते हैं।
बयान के अनुसार, जो कस्टमर सैमसंग के 75 इंच या उससे बड़े स्क्रीन वाले टीवी को खरीदते हैं तो उन्हें 99,990 रुपये की कीमत वाला Soundbar Q900T या 48,990 रुपये की कीमत वाला Q800T मुफ्त दिया जाएगा। वहीं अगर आप 65 से 75 इंच के बीच का कोई QLED मॉडल पसंद करते हैं तो आपको 16,490 रुपये की कीमत का सैमसंग साउंडबार T450 मुफ्त में मिलेगा। इसके अलावा अगर आप बजट स्मार्ट टीवी यानी 55 से 65 इंच के सैमसंग UHD या QLED टीवी के बारे में सोच रहे हैं तो इसकी खरीद पर आपको 13,490 रुपये की कीमत वाला सैमसंग साउंडबार T420 दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, मनपसंद टीवी खरीदने पर आपको कंपनी की तरफ से 20% तक का कैशबैक और 36 महीने तक की मिनिमम 990 रुपये तक की लो-कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी। यहां एक महंगा आइटम खरीदने पर आपको उतनी ही कीमत वाला दूसरा आइटम फ्री में मिल जाएगा। अगर आप भी सैमसंग कंपनी के बेहतरीन स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो मौका मत गवाइए। आज ही जाकर अपना ऑर्डर प्लेस कर दीजिए।
Getting a gift of Rs 1 lakh on buying a Samsung Smart TV




