You are currently viewing पूरी दुनिया में Gmail, Youtube समेत Google के कई ऐप डाउन, यूजर्स को करना पड़ा परेशानी का सामना

पूरी दुनिया में Gmail, Youtube समेत Google के कई ऐप डाउन, यूजर्स को करना पड़ा परेशानी का सामना


नई दिल्ली: दुनिया भर उस समय सनसनी फैल गई जब गूगल की कई सेवाएं और यूट्‍यूब की सेवाएं बंद हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद सेवाएं पुन: बहाल हो गईं। गूगल की सेवाएं करीब 45 मिनट तक ठप रहीं।

शाम करीब 5.20 बजे गूगल की जीमेल सेवा और हैंगआउट समेत कई सेवाओं पर असर पड़ा। यूट्यूब भी कुछ समय के लिए बंद हो गया। हालांकि करीब 45 मिनट बाद सभी सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

दरअसल, जो लोग गूगलपे के जरिए पेमेंट करते हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गूगल की मेल सेवा भी काफी देर तक बंद रही। ट्‍विटर पर इसको लेकर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं जाहिर कीं।