You are currently viewing जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के भतीजे की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से हमला कर उतारा मौत के घाट

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के भतीजे की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से हमला कर उतारा मौत के घाट

जालंधर एक बार फिर अपराधियों के सामने असहाय नज़र आया है। जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगूराल के ताया जी के बेटे के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

जानकारी के मुताबिक शीतल अंगूराल का भतीजा जो लसुड़ी मोहल्ले में रहता था, इलाके के ही युवकों ने तेजधार हथियारों से उस का बेरहमी से हमला कर कत्ल कर दिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन विकास ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाक़े में लगातार बढ़ रही वारदातों के बाद भी पुलिस की गश्त, खुफिया जानकारी और रोकथाम तंत्र पूरी तरह फेल साबित हो रहा है।

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन सवाल यह है कि जब अपराधी खुलेआम तेजधार हथियारों के साथ घूमकर नाबालिग की हत्या कर रहे हों — तो जालंधर आखिर कितना सुरक्षित है?