You are currently viewing जालंधर में मशहूर पंजाबी सिंगर की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी के बाद अब रेप का केस दर्ज; जानें पूरा मामला

जालंधर में मशहूर पंजाबी सिंगर की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी के बाद अब रेप का केस दर्ज; जानें पूरा मामला

जालंधर: पंजाब के मशहूर गायक हसन मानक कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस गए हैं। फगवाड़ा पुलिस ने गायक के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले में अब बलात्कार (Rape) की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गायक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले की तफ्तीश के दौरान दर्ज किए गए बयानों और साक्ष्यों के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि हसन मानक को पुलिस ने इसी महीने 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था और तब से वह पुलिस की गिरफ्त में हैं।

यह पूरा विवाद एक एनआरआई (NRI) महिला परविंदर कौर की शिकायत से जुड़ा है। परविंदर कौर ने फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि हसन मानक ने खुद को बड़ा सेलिब्रिटी बताकर उनका और उनके परिवार का भरोसा जीता। गायक ने यह बात छिपाई कि वह पहले से शादीशुदा है और उस पर घरेलू हिंसा का केस चल रहा है। इस धोखे की बुनियाद पर उसने महिला से दूसरी शादी रचाई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 30 मई 2025 को गायक के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी की पूरी तैयारी और खर्च लड़की के परिवार पर ही डाल दिया था। बंगा स्थित एक पैलेस में शादी की रस्में भी करवाई गईं। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने सोने-चांदी के जेवर, महंगे कपड़े और उपहारों के नाम पर करीब 22 से 25 लाख रुपये खर्च करवाए। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के गहने भी बेच दिए।

शादी के दौरान ही पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यह विवाह अवैध घोषित हो गया था। अब अदालत के आदेश और पुलिस जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद गायक के खिलाफ शिकंजा और कस गया है।

Trouble mounts for a famous Punjabi singer in Jalandhar; after being accused of fraud