You are currently viewing DGP गौरव यादव ने जालंधर के कई ACP-DSP बदले; फिल्लौर और नकोदर में नए अफसर तैनात; देखें पूरी सूची

DGP गौरव यादव ने जालंधर के कई ACP-DSP बदले; फिल्लौर और नकोदर में नए अफसर तैनात; देखें पूरी सूची

जालंधर: पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट और देहात समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जालंधर में तैनात कई अफसरों को इधर-उधर किया गया है, जबकि कुछ को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीजीपी की ओर से जारी पत्र में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि तबादला पाने वाले सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करें।

इस फेरबदल का सबसे ज्यादा असर जालंधर कमिश्नरेट और रूरल पुलिस पर पड़ा है। जारी आदेशों के मुताबिक, एसीपी होमिसाइड एंड फोरेंसिक भरत मसीह को अब फिल्लौर का डीएसपी (सदर) लगाया गया है। वहीं फिल्लौर के डीएसपी (सदर) सरवण सिंह को अब जालंधर कमिश्नरेट में एसीपी पीबीआई, इकनॉमिक ऑफेंस, होमिसाइड, फोरेंसिक और साइबर क्राइम जैसी महत्वपूर्ण विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह का भी तबादला कर उन्हें अब एसीपी जालंधर कैंट तैनात किया गया है। वहीं, जालंधर कैंट के एसीपी बबनदीप सिंह को जिले से बाहर भेजते हुए होशियारपुर में डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया है।

इसी कड़ी में एसीपी स्पेशल क्राइम (सेंट्रल) अमनदीप सिंह का तबादला एसएएस नगर (मोहाली) में कर दिया गया है, जहां वे अब बतौर डीएसपी नारकोटिक्स अपनी सेवाएं देंगे। विभाग ने महिला अधिकारी कमलेश कौर को पदोन्नत करते हुए एसीपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक जालंधर के पद पर नियुक्त किया है। जालंधर देहात के शाहकोट और नकोदर सब-डिवीजन में भी बदलाव देखने को मिला है। शाहकोट के डीएसपी सुखपाल सिंह को नकोदर का डीएसपी लगाया गया है, जबकि नकोदर में तैनात डीएसपी सुखपाल सिंह को शाहकोट भेजकर एक तरह से दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अदला-बदली की गई है।

देखें लिस्ट-

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर संबंधी जारी लेटर।

 

DGP Gaurav Yadav has replaced several ACPs and DSPs in Jalandhar; new officers have been posted