You are currently viewing जालंधर लड़की हत्याकांड: ASI पर बड़ा एक्शन, CP ने किया नौकरी से बर्खास्त
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जालंधर लड़की हत्याकांड: ASI पर बड़ा एक्शन, CP ने किया नौकरी से बर्खास्त

जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर वेस्ट में 13 वर्षीय बच्ची के हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने वाले ASI पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक CP धनप्रीत कौर ने ASI मंगत राम को पुलिस डिपार्मेंट की नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बता दे कि सीपी ने ये कार्रवाई जालंधर (Jalandhar) वेस्ट में बच्ची के हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर की है।

बता दे कि 22 नवंबर को वेस्ट हलके में 13 साल बच्ची मिसिंग मामले में परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल को सूचना दी थी। इसके बाद सबसे पहले मौके पर ASI मंगत राम ही पहुंचे थे। वे घर के अंदर गए थे और घर के अंदर 30 मिनट रुकने के बाद बाहर आकर परिवार को कहा था कि अंदर लड़की नहीं है। वही मंगत राम बिना महिला पुलिसकर्मी के ही लड़की की तेलाशी लेने घर के अंदर चला गया। हालांकि बाद में मोहल्ले वालों ने जब कुछ देर बाद खुद घर के अंदर जा कर तेलाशी ली तो घर के वाशरूम में लड़की की लाश पड़ी हुई मिली थी।

Jalandhar west Murder case ASI mangat Ram Dismissed After Negligence in 13-Year-Old Girl’s Murder Case in Jalandhar