
जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस और शहर में पहुंच रहे विशाल नगर कीर्तन को देखते हुए जालंधर प्रशासन ने शनिवार (22 नवंबर) को शिक्षण संस्थानों में आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया है।
डीसी ने जारी किया आदेश जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (DC) डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। आदेश के अनुसार, जालंधर नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल और कॉलेजों में 22 नवंबर को आधे दिन (दोपहर 12 बजे तक) की छुट्टी रहेगी।


श्रीनगर से आ रहा है नगर कीर्तन डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से शुरू हुआ नगर कीर्तन होशियारपुर के दसूहा होते हुए आज रात तक जालंधर पहुंचेगा। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।
छात्रों की सुविधा का रखा गया ध्यान प्रशासन ने यह फैसला छात्रों की सुविधा और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। नगर कीर्तन के दौरान शहर में संभावित भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए, शिक्षण संस्थानों को दोपहर 12 बजे के बाद बंद रखने (आधे दिन की छुट्टी) का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों को घर लौटने में परेशानी न हो।
View this post on Instagram


Jalandhar schools and colleges




