You are currently viewing जालंधर में अग्रवाल ढाबा मालिक के ठिकानों से 3 करोड़ कैश बरामद; शहर के व्यापारियों में मचा हड़कंप; मोबाइल और रिकॉर्ड सील

जालंधर में अग्रवाल ढाबा मालिक के ठिकानों से 3 करोड़ कैश बरामद; शहर के व्यापारियों में मचा हड़कंप; मोबाइल और रिकॉर्ड सील

जालंधर: जालंधर के कूल रोड स्थित मशहूर ‘अग्रवाल ढाबे’ पर मंगलवार सुबह सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी में ढाबा मालिक के ठिकानों से 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में सेंट्रल जीएसटी की टीम मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अग्रवाल ढाबे और मालिक के आवास पर पहुंची। विभाग को ढाबा संचालक द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करने का संदेह था, जिसके आधार पर यह रेड की गई।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक की कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। अधिकारियों के अनुसार यह सारा कैश ढाबा मालिक के रेसिडेंस (घर) से मिला है। घर से टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। जांच टीम ने 2 मोबाइल फोन भी सील किए हैं, जिनकी जांच बुधवार को की जाएगी।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं सामने आई हैं। मामला पूरी तरह से टैक्स की चोरी से जुड़ा है। फिलहाल विभाग की तरफ से कोई औपचारिक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे। फिलहाल दस्तावेजों की स्क्रूटनी जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Rs 3 crore cash recovered