You are currently viewing जालंधर में AAP नेता पर 1 साल बाद हत्या का केस दर्ज, UP पुलिस की ‘जीरो FIR’ से जागा प्रशासन

जालंधर में AAP नेता पर 1 साल बाद हत्या का केस दर्ज, UP पुलिस की ‘जीरो FIR’ से जागा प्रशासन

जालंधर: जालंधर में 20 वर्षीय नौकरानी की मौत के मामले में, एक साल की लंबी तफ्तीश के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं पूर्व पार्षद रोहन सहगल पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस सनसनीखेज मामले में पूर्व पार्षद के अलावा उसकी मां नगीना सहगल, मृतक युवती की बुआ कृष्णा वर्मा और एक अन्य युवक शिव को भी आरोपी बनाया गया है।

यह मामला 31 अगस्त 2024 का है, जब शहर की पॉश कॉलोनी शिव विहार में उत्तर प्रदेश निवासी 20 वर्षीय नौकरानी निकिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। तब से ही AAP नेता रोहन सहगल, उनकी मां, मृतक की बुआ और एक अन्य शख्स पर निकिता की हत्या करने के आरोप लग रहे थे।

मृतक निकिता के पिता सूरत वर्मा (42), जो उत्तर प्रदेश के बृजमनगंज के गांव निबोरिया लोकाहवा के रहने वाले हैं, ने आरोप लगाया था कि जब वे जालंधर पहुंचे, तो उन्हें बेटी का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने शुरू से ही दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई थी और बाद में शव को लटकाया गया था।

लड़की के पिता सूरत वर्मा ने आरोप लगाया कि जालंधर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोहन सहगल और मृतक की बुआ कृष्णा ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।

जब जालंधर में इंसाफ नहीं मिला, तो सूरत वर्मा बेटी का अंतिम संस्कार कर वापस यूपी लौट गए और वहीं पर बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की। उन्होंने UP की एक अदालत में केस दायर किया और UP पुलिस में भी इसे लेकर शिकायत दी।

आखिरकार, एक साल के लंबे इंतजार के बाद, UP पुलिस द्वारा भेजी गई ‘जीरो FIR’ के आधार पर अब जालंधर पुलिस ने चारों आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

AAP leader in Jalandhar for murder