
जालंधर: पंजाब के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 13 नवंबर को होने वाले अपने न्यूजीलैंड शो से पहले, दिलजीत ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह ऐसे नकारात्मक कमेंट करने वालों की परवाह नहीं करते।
एक बयान में दिलजीत ने कहा, “दुनिया में 2-4 लोग गलत कमेंट करने वाले मिल ही जाते हैं। मैं ऐसे लोगों की परवाह नहीं करता।”
अपने ऑस्ट्रेलिया शो का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा, “एक दौर ऐसा था जब आपकी तरक्की से रिश्तेदार जलते थे। वह आपको गलत कमेंट पास करते थे। अब तो दुनिया में कई लोग बहुत जलते हैं। उनका काम ही कुछ न कुछ कमेंट करना है। इसलिए इन सब चीजों की परवाह न करते हुए जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।”

दिलजीत ने ट्रोलर्स द्वारा उन्हें ‘ड्राइवर’ कहे जाने पर बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कोई मुझे ड्राइवर कहे तो कहता रहे। मैं हूं ड्राइवर। इससे क्या फर्क पड़ता है। हर हाल में खुश में रहना चाहिए। ड्राइवर होना क्या छोटी बात है?”
उन्होंने आगे कहा कि खुशी बाहर से नहीं मिलती। दिलजीत के मुताबिक, “दुनिया अब पहले जैसी नहीं रह गई है। कुछ लोगों को तो मौका मिलना चाहिए आपको कुछ भी कहने को और वो कहते रहेंगे।”
View this post on Instagram


Diljit Dosanjh gave a befitting reply to the trolls




