You are currently viewing गैंगस्टर के निशाने पर MLA रमन अरोड़ा, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

गैंगस्टर के निशाने पर MLA रमन अरोड़ा, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

जालंधर: जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक गैंगस्टर ने विधायक को फोन कर 5 करोड़ रुपए की भारी फिरौती मांगी है और पैसा न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार, विधायक रमन अरोड़ा को यह धमकी भरा कॉल शनिवार की रात को आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए 5 करोड़ रुपए की मांग की। विधायक द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दे डाली।

इस धमकी के बाद से विधायक रमन अरोड़ा और उनका परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। विधायक ने बिना देरी किए तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कॉल की जांच शुरू कर दी है।

यहां बता दें कि विधायक रमन अरोड़ा हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले में लंबा समय जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं। जमानत मिलने के बाद से वह सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बेहद कम दिखाई दे रहे थे और अपने कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। इस धमकी भरी कॉल ने उनके परिवार के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

MLA Raman Arora is the target of gangsters