You are currently viewing 4 माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के निगम कर्मी, जालंधर का श्री राम चौक किया जाम; भारी ट्रैफिक जाम

4 माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के निगम कर्मी, जालंधर का श्री राम चौक किया जाम; भारी ट्रैफिक जाम

जालंधर: जालंधर नगर निगम के कर्मियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पिछले 4 महीने से सैलरी न मिलने के चलते कर्मियों ने श्री राम चौक के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर, सीवरमैन कर्मियों ने एक प्राइवेट कंपनी के खिलाफ भी रोष जाहिर किया है। उनका आरोप है कि निजी कंपनी द्वारा एक पत्र जारी करके उन पर कई अलोकतांत्रिक नियम थोपे जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि निजी कंपनी द्वारा जारी किए गए नियमों में कहा गया है कि कच्चे कर्मी, पक्के किए जाने की मांग नहीं कर सकते। इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान धरना न लगाने का भी जिक्र किया गया है। कर्मियों के मुताबिक, इस तरह के कुल 16 से 17 नियम लागू किए गए हैं, जिसको लेकर उनमें भारी रोष है।

कर्मियों ने बताया कि 4 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें सैलरी नहीं मिली है, जिससे उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसी को लेकर आज कर्मियों की मेयर विनीत धीर के साथ एक मीटिंग भी होनी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मीटिंग में उनकी मांगों का कोई ठोस हल नहीं निकलता, तो वह अपने प्रदर्शन को और भी तीखा करेंगे।

कर्मियों द्वारा मुख्य श्री राम चौक को चारों ओर से बंद कर दिया गया है। इस कारण चौक पर भारी जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और ट्रैफिक को डायवर्ट करने का प्रयास कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Corporation employees got angry