You are currently viewing ‘काम निगम का, प्रचार ‘आप’ नेता का’: कांग्रेस ने सरकारी खर्चे पर पार्टी प्रमोशन का लगाया गंभीर आरोप

‘काम निगम का, प्रचार ‘आप’ नेता का’: कांग्रेस ने सरकारी खर्चे पर पार्टी प्रमोशन का लगाया गंभीर आरोप

जालंधर: जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर पार्टी का प्रचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा है कि नगर निगम के कर्मचारी आम आदमी पार्टी (आप) के हल्का प्रभारी का प्रचार कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।

बेरी ने अपने बयान में कहा कि नगर निगम ने शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़कों और गलियों की सफाई के लिए 3-3 कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इन कर्मचारियों को नगर निगम एक निजी कंपनी के माध्यम से वेतन दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ‘आप’ के हलका प्रभारी नितिन कोहली की टी-शर्ट पहनकर और उनके फ्लेक्स लगाकर काम कर रहे हैं।

पूर्व विधायक बेरी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, इससे यह साबित होता है कि काम नगर निगम का हो रहा है और प्रचार ‘आप’ के हलका प्रभारी का किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के साथ किए अपने वादों को भूल चुकी है और अब उसका पूरा ध्यान केवल प्रचार पर ही केंद्रित हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Congress made serious allegations