You are currently viewing जालंधर बस स्टैंड से चल रहा था फर्जी वेबसाइट का रैकेट, किसानों को निशाना बनाने वाले राजस्थान के 2 युवक गिरफ्तार

जालंधर बस स्टैंड से चल रहा था फर्जी वेबसाइट का रैकेट, किसानों को निशाना बनाने वाले राजस्थान के 2 युवक गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में बैठकर मणिपुर के किसानों के साथ ठगी करने वाले एक बड़े अंतर-राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ‘मणिपुर किसान योजना’ के नाम पर एक जाली वेबसाइट बनाकर किसानों को सरकारी स्कीमों का झांसा दिया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क को राजस्थान के तीन लोग जालंधर बस स्टैंड के पास से ऑपरेट कर रहे थे।

राजस्थान पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की मदद से यहां रेड कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक पहले ही राजस्थान में पकड़ा जा चुका है।

जालंधर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें राजस्थान के झालावाड़ जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संपर्क किया था। राजस्थान पुलिस ने बताया कि उन्होंने राम अवतार नामक एक व्यक्ति को जाली वेबसाइट बनाकर किसानों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उसी ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस पूरे रैकेट को जालंधर बस स्टैंड के पास से ऑपरेट किया जा रहा है, जहां उसके दो साथी मौजूद हैं।

राजस्थान पुलिस से मिली पक्की इन्फॉर्मेशन के आधार पर, चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने पहले अपनी टीम के साथ साइट को वेरिफाई किया। सूचना पुख्ता होने पर राजस्थान पुलिस की टीम को जालंधर बुलाया गया।

इसके बाद पुलिस ने बस अड्डे के नजदीक नरेंद्र सिनेमा वाली गली में संयुक्त रूप से रेड की और मौके से दो और आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान संदीप और सन्नंत के रूप में हुई है।

सूत्रों से पता चला है कि यह गिरोह जाली वेबसाइट के जरिए सरकारी स्कीमों के नाम पर किसानों से पैसा वसूल रहा था। इन लोगों ने अब तक कितने किसानों से ठगी की है और कितना पैसा बनाया है, इसकी विस्तृत जांच राजस्थान की झालावाड़ पुलिस कर रही है।

चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनका काम राजस्थान पुलिस की मदद करना था। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को राजस्थान पुलिस अपने साथ ले गई है। राजस्थान के थाना साइबर क्राइम झालावाड़ में FIR संख्या 110/25, B.N.S. (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं 316(2), 316(5), 318(7) और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Fake website racket was being run from Jal