You are currently viewing जालंधर में 26 अगस्त को Alert , नहीं खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, इस वजह से डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए आदेश, पढ़ें ऑर्डर

जालंधर में 26 अगस्त को Alert , नहीं खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, इस वजह से डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए आदेश, पढ़ें ऑर्डर

(25 अगस्त 2025)

जालंधर : पंजाब भर में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही हैं मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी हैं कि आने वाले समय में भारी बारिश होने की संभावना हैं। जिस के बाद खतरे को देखते हुए जालंधर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा हैं कि जालंधर में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 26 अगस्त को बंद रखा जाएगा ।

बता दें कि कि होशियारपुर, अमृतसर, फाजिल्का व पठानकोट जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया जा चुका हैं और अब देर रात जालंधर के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

वहीं आप को बता दें कि भारी बारिश के कारण कई स्कूलों को जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है, जिसके कारण स्कूलों में तैनात स्टाफ और बच्चों का स्कूलों में आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।

इसीलिए डी.सी. जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने हालातों को ध्यान में रखते हुए, जिला जालंधर के सभी सरकारी/निजी स्कूलों में दिनांक 26 अगस्त 2025 को अवकाश की घोषणा की है। इन आदेशों को जिला जालंधर में पूरी तरह लागू करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा/प्राथमिक शिक्षा) को निर्देशित किया जाता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

26 August Holiday in jalandhar Heavy Rain Alert in Punjab, Schools colleges Closed, Big Breaking