
सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका में पिछले 30 सालों से रह रहीं 73 वर्षीय बुजुर्ग भारतीय महिला हरजीत कौर को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में ले लिया है। उन पर अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप हैं, लेकिन मामला तब और भी जटिल हो गया जब यह बात सामने आई कि वह खुद भारत वापस जाना चाहती हैं, पर भारतीय दूतावास उन्हें यात्रा दस्तावेज देने से इनकार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, बे-एरिया निवासी हरजीत कौर 1992 में अमेरिका आई थीं और उनका शरणार्थी का मामला चल रहा है। वह पिछले 13 सालों से नियमित रूप से ICE के सामने पेश हो रही थीं, लेकिन हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में एक पेशी के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

परिवार के मुताबिक, हरजीत कौर का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और वह कई तरह की दवाइयां ले रही हैं। उनके प्रत्यर्पण के आदेश पहले से ही हैं और वह भारत वापस लौटना भी चाहती हैं, लेकिन भारतीय दूतावास द्वारा यात्रा दस्तावेज न दिए जाने के कारण उनकी वापसी रुकी हुई है। इस अजीबोगरीब स्थिति के कारण उन्हें हिरासत में रहना पड़ रहा है, जिसके लिए उनका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।
हरजीत कौर की बिगड़ती सेहत और इस कानूनी पेंच के बीच उनकी रिहाई को लेकर अमेरिका में लोग उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार ने ICE से मानवीय आधार पर अपील की है कि माता हरजीत कौर के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें किसी अन्य देश भेजने के बजाय भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाए और तब तक के लिए उन्हें रिहा किया जाए।
View this post on Instagram


73-year-old woman in custody








