You are currently viewing जालंधर में मोदी का पुतला फूंकते-फूंकते कांग्रेसियों ने फूंक डाला अपनी ही पार्टी का झंडा, हुई भारी फजीहत; केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में लगा दिए पंजाब सरकार विरोधी नारे

जालंधर में मोदी का पुतला फूंकते-फूंकते कांग्रेसियों ने फूंक डाला अपनी ही पार्टी का झंडा, हुई भारी फजीहत; केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में लगा दिए पंजाब सरकार विरोधी नारे

जालंधर: जालंधर के व्यस्त श्रीराम चौक (कंपनी बाग चौक) पर शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरी कांग्रेस पार्टी को उस समय भारी असहजता और फजीहत का सामना करना पड़ा, जब विरोध प्रदर्शन के दौरान एक के बाद एक बड़ी चूक सामने आ गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते समय कांग्रेस का अपना ही तिरंगा झंडा आग की चपेट में आकर जल गया। इसके साथ ही, केंद्र की नीतियों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ता जोश में आकर अपनी ही विरोधी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे मौके पर मौजूद नेताओं के पसीने छूट गए।

पुतला संभालते वक्त खुद का झंडा ही फूंका
कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और डिजिटल पेमेंट यानी यूपीआई (UPI) पर टैक्स बढ़ाने के कथित फैसलों के विरोध में श्रीराम चौक पर जोरदार रोष प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई थी। प्रदर्शन में जालंधर कांग्रेस के शहरी प्रधान व पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे।

जैसे ही कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले में आग लगाई, वहां अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुतले को थामने और आग की लपटों को संभालने के चक्कर में कांग्रेस का आधिकारिक पार्टी झंडा भी आग की लपटों की चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलने लगा। जब तक कार्यकर्ता कुछ समझ पाते, झंडा काफी हद तक झुलस चुका था। मौके पर मौजूद नेताओं ने फौरन झंडे को अलग कर स्थिति पर पर्दा डालने की कोशिश की, लेकिन तब तक यह वाकया लोगों की नजरों में आ चुका था।

केंद्र के विरोध में उतरे, नारेबाजी पंजाब सरकार के खिलाफ
प्रदर्शन का दूसरा पहलू भी राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा और हंसी का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम केंद्र सरकार के वित्तीय फैसलों के विरोध में आयोजित किया गया था, लेकिन प्रदर्शन के बीच कुछ कार्यकर्ताओं का तालमेल ऐसा बिगड़ा कि वे केंद्र के बजाय पंजाब सरकार के खिलाफ ही मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। अचानक बदले सुरों से मंच और चौक पर अजीबोगरीब असमंजस की स्थिति बन गई। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने आनन-फानन में कार्यकर्ताओं को टोककर दोबारा केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगवाना शुरू कराया।

Congress faces major embarrassment during a protest in Jalandhar; party workers accidentally set their own flag on fire while burning