पटियाला : यूथ अकाली दल के इंचार्ज और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कैप्टन सरकार द्वारा किए युवाओं को स्मार्ट फ़ोन देने के किये गए वायदों की पोल खोलने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के शहर पटियाला में ‘कैप्टन के फोनों की हट्टी’ खोल कर डम्मी स्मार्ट फ़ोन बांटे।
इस मौके मजीठिया ने कहा कि कैप्टन सरकार ने युवाओं को स्मार्ट फोन देने के झूठे वादे करके युवाओं से धोखा किया है। इस मौके उनके साथ सतबीर खटड़ा, हरविन्दर पाल चन्दूमाजरा, हरपाल जुनेजा आदि नेता भी उपस्थित थे।




