You are currently viewing तेनू मिद के रख दयागें किसे कोल नही बचा होयेगा तेनु , पंजाब के कांग्रेसी मंत्री भरत भूषण आशु ने दी DSP को धमकियां? सुनो पूरी AUDIO क्लिप्स…..!*  *DSP ने की डीजीपी से मंत्री की शिकायत

तेनू मिद के रख दयागें किसे कोल नही बचा होयेगा तेनु , पंजाब के कांग्रेसी मंत्री भरत भूषण आशु ने दी DSP को धमकियां? सुनो पूरी AUDIO क्लिप्स…..!* *DSP ने की डीजीपी से मंत्री की शिकायत

Audio क्लिप्स सुनो

⇑⇑⇑⇑⇑⇑

 

स्थानिक सरकारी विभाग में तैनात डीएसपी बलविन्दर सेखों को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू द्वारा कथित तौर पर धमकियां देने के मामले में सेखों ने डीजीपी पंजाब को शिकायत कर आशू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। जानकारी देते हुए सेखों ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी डीजीपी और अन्य आधिकारियों को शिकायत की है। 

गिल रोड स्थित ग्रैंड मैनर होम्स के निर्माण में हुई धांधली के मामले में बिल्डिंग ब्रांच के अफसर अब चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। अब मेयर बलकार संधू ने बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों से ग्रैंड मैनर होम्स प्रोजेक्ट की फाइल तलब कर दी है। मेयर अब खुद इस फाइल की जांच करेंगे और इस पर बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों से जवाब-तलबी करेंगे।

पंजाब में अवैध निर्माणों के मामले की जांच कर रहे चीफ विजीलैंस अफसर बलविंदर सिंह सेखों की रिपोर्ट ने पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल ला खड़ा कर दिया है। इस जांच रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अवैध निर्माण को शह देने के पीछे पंजाब निकाय विभाग के डायरैक्टर करनेश शर्मा सहित 3 आईएएस अफसरों के अलावा 16 अन्य अफसरों की मिलीभगत तथा लापरवाही सामने आई है जिससे पंजाब सरकार को राजस्व में भारी नुक्सान हुआ है।

सेखों ने अपनी जांच रिपोर्ट में खुलकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, निकाय विभाग के डायरैक्टर करनेश शर्मा, लुधियाना नगर निगम की कमिशनर कंवलप्रीत कौर बराड़, जसकरण सिंह (पूर्व कमिशनर नगर निगम लुधियाना), राजस्व विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम लुधियाना के अधिकारी तथा विवादित टाऊन प्लानर एसएस बिंद्रा का जिक्र भी किया गया है। सेखों ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में लिखा कि इन सभी अफसरों ने सच्चाई जानते हुए इस फर्जीवाड़े से अपनी नजरें फेरे रखी जिससे सरकार को राजस्व का नुक्सान हुआ।

ग्रेंड मैनर होम्स घोटाला

ग्रेंड मैनर होम्स का सीएलयू करवाने के लिए 17 जनवरी 2018 को फाईल नगर निगम लुधियाना में जमा करवाई गई मगर इस फाईल में जमीन की रजिस्ट्री नहीं लगाई गई जोकि आवेदन करने के दौरान लगाना जरुरी होता है। क्योंकि रजिस्ट्री हकीकत में दो दिन करवाई गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद आनन फानन में फाईल में तैयार की गई रिपोर्ट के पन्ने फाड़ दिए गए और बाद में नए जोड़ दिए गए। इसी के साथ सब्मिट किये गए दस्तावेजों में जो साईट खसरा नंबर में दर्शायी गयी थी वह  भी गलत  पाए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर किए गए सीएलयू का रैवन्यू रिकार्ड और रजिस्ट्री का रैवन्यू रिकार्ड आपस में मेल नहीं खाता। वहीं इस मामले में सीएलयू की फीस करीब 80 लाख रुपये बनती थी मगर असली तथ्यों को छुपाकर 25 लाख रुपये जमा करवाए गए। बाकी 55 लाख की राशि के बदले बाद में बिल्डर ने निगम के नाम एक 600 गज का प्लाट कर दिया जबकि हकीकत मे यह प्लाट 8000 गज का होना चाहिए था।

अंत में सेखों ने इन सभी अफसरों खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468,471 तथा 120 बी लगाकर मामला दर्ज करवाने की सिफारिश की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं उन्होनेे अपनी सफाई देते हुए खुद को बकसूर और मामले से अंजान बताया है। 

आप’ की मांग- धमकियों पर उतरे मंत्री का इस्तीफा लें कैप्टन

लुधियाना ग्रेड मैनर होमज़ घोटाले में लिप्त कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का इस्तीफा मांगते हुए आम आदमी पार्टी ने इस को स्थानीय सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के लिए परिक्षा की घड़ी करार दिया है।

रविवार को यहां प्रैस कान्फ्रैंस करते हुए विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और उप नेता सरबजीत कौर माणूंके ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से अभी तक अपने कैबिनेट मंत्री आशु और अफसरों के विरुद्ध कई कार्यवाही न करना समूची पंजाब सरकार समेत राहुल गांधी तक को कटघरे में खडा करता है, जो भ्रष्टाचार प्रति जीरो सहनशीलता के दावे कर रहे हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ग्रेड मैनर होमज घोटाले संबंधी जांच रिपोर्ट में मंत्री भारत भूषण आशु, कांग्रेसी नेता कंवलजीत सिंह कड़वल समेत तीन उच्च आधिकारियों की लैंड माफिया के साथ मिलीभुगत स्पष्ट रूप में सामने आई है, परंतु कैप्टन अमरिन्दर सिंह ऐसे चुप बैठे हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। जबकि मीडिया रिपोर्टों समेत आम आदमी पार्टी की तरफ से सरबजीत कौर माणूंके ने 22 फरवरी को पंजाब विधान सभा में यह मुद्दा जोर शोर के साथ उठा कर मंत्री समेत सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही मांगी थी। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि लोगों और पंजाब के हितों के लिए ‘आप’ इस लैंड माफिया विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह अकेला मामला नहीं, लुधियाना में सरकारी सरपरस्ती तले सक्रिय लैंड माफिया से अनगिणत लोग पीडित हैं और ‘आप’ नेताओं के पास पहुंच कर रहे हैं। जिस के मद्देनजर ‘आप’ ने एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया है, जो लैंड माफिया पीडितों के हक में आवाज बुलंद करेगी।

इस मौके सरबजीत कौर माणूंके ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों और सदन में खुलासे होने के बावजूद अभी तक सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही न करना यह शंके पैदा करता है कि इस लैंड माफिया की तारें कांग्रेस हैडक्वाटर तक जुड़ी हुई हैं। अब देखना यह है कि राहुल गांधी भारत भूषण आशु के विरुद्ध कार्यवाही करवाते है या राबर्ट वाड्रा की तरह बचाते है। माणूंके ने कहा कि भारत भूषण आशु और अन्य के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना न केवल कैप्टन अमरिन्दर सिंह बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू के लिए भी परीक्षा की घड़ी है, जो सदन में चुप-चाप सुन कर बाहर मीडीया के पास दावा कर रहे थे कि इस घोटाले में भले कोई मंत्री हो या संतरी माफ नहीं किए जाएंगे, परंतु 4 दिन हो गए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अभी तक कुछ नहीं किया। जबकि मीडिया में यह रिपरोटें प्रकाशित हो चुकी हैं कि भारत भूषण आशु जांच आधिकारियों को धमकी दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि धमकी पर उत्तर आए भारत भूषण आशु का इस्तीफा लेने के लिए कैप्टन सरकार के नाक में दम कर देगी। माणूंके ने कहा कि ग्रैंड मैनर होमज के साथ लगती जमीन की भी गलत रजिस्टरी होने के बारे में अमरीका रहती नसीब कौर नाम की महिला ने उन (माणूंके) के पास पहुंच की है।

माणूंके ने कहा कि ‘आप’ की तरफ से 26 फरवरी के उपरांत गठित की जाने वाली 5 सदस्यता कमेटी लुधियाना के लैंड माफिया के विरुद्ध आवाज उठाएगी जो आम लोगों की सम्पतियें समेत शहर के पार्क, सरकारी स्थानों और बच्चों के खेलने वाले गराउड भी बेच गए। इस मौके उन के साथ विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, अहबाब ग्रेवाल, सुरेश गोयल और अमन मोही मौजूद थे।