जालंधर (अमन बग्गा): जालंधर लोकसभा सीट से अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल के पक्ष में भाजपा मंडल 12 द्वारा वार्ड नंबर में पड़ते तारा चंद कॉलोनी में डोर टु डोर प्रचार किया गया। एडवोकेट नवजोत सिंह, श्री राजेश कार्तिक और श्री भगत के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल 12 के सदस्यों ने लोगों के घर-घर जाकर उनसे डॉ. अटवाल को वोट करने की अपील की और अकाली-भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। लोगों में भी इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा- इस वार असी डॉ. अटवाल दे नाल आ।

इस दौरान एडवोकेट नवजोत सिंह ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए अक्सर चेहरा बदलने वाले कांग्रेसियों को लोग पहचान चुके है इसलिए इस बार वह अकाली-भाजपा के उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल को वोट देकर जीत जिलाएं ताकि शहर में विकास तेजी से हो सके। इससे पहले भी डॉ. अटवाल के पक्ष में भाजपा मंडल 12 ने डोर टु डोर अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व श्री वरिंदर पाल बंटी ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल की टीम को लोगों का भारी समर्थन मिला। लोगों ने टीम को भरोसा दिलाया कि वह डॉ. अटवाल को भारी वोटो से जीत दिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी, प्रभारी वरिंदर पाल बंटी, भूपिंदर मल्होत्रा, अश्वनी गर्ग जिला उपाध्यक्ष, जगमोहन वर्मा जी, पूर्व उपाध्यक्ष चेयरमैन, मंडल प्रधान पांडे, नरेश भगत, बंटी, अनिल ठाकुर, राजकुमार चोपड़ा, तेजिंदर सिंह बब्लू, जोगिंदर सिंह, अशोक आर्य आदि उपस्थित थे।
बता दें 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 59 लोकसभा सीटों पर इस महीने की 19 तारीख को सातवें चरण में मतदान कराया जाएगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8 सीटों, हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों, झारखंड की 3 सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए मतदान कराया जाएगा।




