आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब में तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार जालंधर सीट (रिजर्व) से श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी केस की जांच के लिए बने कमीशन के चेयरमैन रहे रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है । आप ने जालंधर के अलावा फतेहगढ़ साहिब और गुरदासपुर सीट से भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब से बलजिंदर सिंह और और गुरदासपुर सीट से पीटर मसीह को उम्मीदवार बनाया है।




