
कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हुआ जब चौरी चौरा एक्सप्रेस धीमी गति से स्टेशन पर रुक रही थी। युवक ने उल्टी दिशा में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसल गया। वह तुरंत प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की संकरी जगह में जा गिरा।
देखें VIDEO-
जब तक आसपास के लोग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान कुछ समझ पाते और उसे बचाने के लिए दौड़ते, तब तक वह ट्रेन के साथ घिसटता हुआ पटरियों पर जा गिरा। RPF ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई टिकट या किसी भी तरह का पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
View this post on Instagram


Youth dies while trying to get off




