You are currently viewing कहीं आपके बच्चे का आधार कार्ड भी न हो जाए ‘बेकार’! UIDAI की नई चेतावनी, 7 साल तक यह काम नहीं किया तो…

कहीं आपके बच्चे का आधार कार्ड भी न हो जाए ‘बेकार’! UIDAI की नई चेतावनी, 7 साल तक यह काम नहीं किया तो…

नई दिल्ली: अगर आपके घर में 5 से 7 साल का बच्चा है और उसका आधार कार्ड बना हुआ है, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसे नजरअंदाज करना आपको और आपके बच्चे को भविष्य में भारी मुसीबत में डाल सकता है।

UIDAI के अनुसार, जिन बच्चों का आधार कार्ड 5 साल की उम्र से पहले बना था, अगर 7 साल की उम्र पूरी होने तक उसमें बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली और फोटो) अपडेट नहीं कराया गया, तो उनका आधार कार्ड निष्क्रिय यानी ‘बंद’ हो सकता है।

क्यों बंद हो जाएगा आधार कार्ड?
दरअसल, बहुत छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली पूरी तरह विकसित नहीं होते, इसलिए उनके आधार में इन्हें दर्ज नहीं किया जाता। UIDAI का नियम है कि बच्चे की 5 साल और फिर 15 साल की उम्र पूरी होने पर इन बायोमेट्रिक डिटेल्स को अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा। अगर 5 साल की उम्र में बना आधार 7 साल की उम्र तक अपडेट नहीं होता, तो सिस्टम उसे अमान्य कर सकता है।

किन सुविधाओं से हो जाएंगे वंचित?
अगर आपके बच्चे का आधार निष्क्रिय हो गया तो उसे स्कूल में एडमिशन, किसी भी प्रवेश परीक्षा में बैठने, सरकारी स्कॉलरशिप और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी योजनाओं का लाभ मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 17 करोड़ बच्चों का अपडेट बाकी
देशभर में लगभग 17 करोड़ बच्चों के आधार में यह बायोमेट्रिक अपडेट होना बाकी है। इस बड़ी संख्या को देखते हुए UIDAI ने स्कूलों में विशेष कैंप लगाना शुरू कर दिया है और अभिभावकों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर भी याद दिलाया जा रहा है।

7 साल तक FREE, उसके बाद लगेंगे 100 रुपये
सबसे राहत की बात यह है कि अगर आप अपने बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 7 साल की उम्र के बीच करवाते हैं, तो यह किसी भी आधार सेवा केंद्र पर पूरी तरह से मुफ्त है। लेकिन अगर आप 7 साल की उम्र तक यह मौका चूक गए, तो इसके बाद आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैसे और कहां कराएं अपडेट?

अपने बच्चे का आधार कार्ड अपडेट कराने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल आईडी और अपना आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। अगर आपको केंद्र का पता नहीं है, तो आप UIDAI की वेबसाइट पर ‘Locate an Enrolment Center’ विकल्प में अपने इलाके का पिन कोड डालकर उसे आसानी से खोज सकते हैं। केंद्र पर बच्चे की उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों का स्कैन और नई फोटो लेकर आधार अपडेट कर दिया जाएगा, जिसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसलिए, देर करने की बजाय आज ही अपने बच्चे का आधार स्टेटस चेक करें और इस जरूरी काम को तुरंत निपटाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Your child’s Aadhaar card may also become useless