You are currently viewing PM मोदी ने क्यों रखा Operation Sindoor नाम? जानें इसके पीछे की वजह

PM मोदी ने क्यों रखा Operation Sindoor नाम? जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जोरदार बदला लेते हुए बीती रात पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने सटीक मिसाइल हमलों में सीमा पार चल रहे 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रमुख आतंकी संगठनों के मुख्यालय और कैंप शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, इस गोपनीय सैन्य कार्रवाई में करीब 250 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सुझाया था।

यह कार्रवाई पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद की गई। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकें की थीं। इन बैठकों में पीएम मोदी ने साफ किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी कई महिलाओं को विधवा किया और पुरुषों की जान लेकर उनका सिंदूर मिटाया है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। इसी भावना के तहत इस सैन्य अभियान का नाम ‘मिशन सिंदूर’ रखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

why-did-pm-modi-name-operation-sindoor