
लुधियाना: पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक और ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता ने तिरूपति बालाजी मंदिर को 21 करोड़ की राशि दान की है। यह राशि राजिंदर गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को दी। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
सभी की मौजूदगी में राजिंदर गुप्ता ने TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वैंकैया चौधरी को उनके कार्यालय में 21 करोड़ का चेक सौंपा। TTD ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।
राजिंदर गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने यह राशि जन कल्याण के लिए समर्पित की है। ट्रस्ट इस राशि से गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता करेगा, और उनका मुफ्त इलाज भी हो सकेगा।

Which industrialist of Punjab donated Rs 21 crore to Tirupati Balaji Temple




