नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर अगर बल्लेबाजी के बादशाह थे तो फील्डिंग में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स के मुकाबले आज तक कोई नजर नहीं आया। आईपीएल में कई सालों तक दोनों ने साथ-साथ मुंबई इंडियंस के साथ काम किया, लेकिन अब जोंटी रोड्स मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं, जबकि सचिन आज भी मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले मैच में जब पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दी तो उसके बाद ये दो दिग्गज भी आमने-सामने आए और फिर जो हुआ वो काफी दिलचस्प था।
सचिन को सामने देखकर जोंटी रोड्स तुरंत नीचे झुक गए और उनके पैर छूने लगे। सचिन ने भी फुर्ती से जोंटी को ऐसा करने से रोका और ऊपर खींचते हुए उनको गले से लगा लिया। एक की दीवानगी का रंग दिलचस्प था, तो दूसरे की महानता की झलक यहां भी नजर आ गई। दोनों के करोड़ों फैंस हैं इसलिए सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होना शुरू हुआ और अब ना जाने कितने लोगों तक पहुंच चुका है।
आप भी देखिए..