You are currently viewing लोकसभा चुनाव 2019: 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, पीएम मोदी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की

लोकसभा चुनाव 2019: 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, पीएम मोदी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार की सुबह सात बजे से मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र के महापर्व में लोगाें से बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि छठे चरण के मतदान के दौरान लोग अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलें और वोट डालें। मोदी ने ट्वीट किया, लोकसभा चुनाव का एक और चरण आ गया है। जिन लोगों के लोकसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है, मैं उन सभी से घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील करता हूं। मुझे आशा है कि हमारे नौजवान दोस्त रिकॉर्ड संख्या में वोट देने के लिए आयेंगे। उनकी भागीदारी से मतदान और विशेष बन जायेगा।

Image result for pm modi

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 4.75 करोड़ महिलाओं सहित 10.17 करोड़ मतदाता 989 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Image result for voting in 6th phase

दिल्ली में सात सीटों पर 164 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां 1.43 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। उत्तर प्रदेश में कुल 2़ 53 करोड़ मतदाता 14 महिलाओं सहित 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में होने वाले मतदान के लिए कुल 16998 मतदान केंद्र और 29076 मतदान बूथ बनाए गए हैं। भाजपा ने यहां से 14, कांग्रेस ने 11, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत बसपा ने 11 और सपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Image result for voting in 6th phase

उत्तर प्रदेश में पूर्वाचल की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। इनमें से आजमगढ़, सुलतानपुर, फूलपुर और प्रयागराज पर देश की नजरें हैं। बिहार में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल हैं। इस चरण में यहां 16 महिलाओं सहित 127 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस तरह 543 सदस्यीय लोकसभा की 474 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो जाएगा। बाकी सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

File Pic

TMC-BJP कार्यकर्ताओं की हत्या
बंगाल के झारग्राम में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता का शव मिला, मृत व्यक्ति का नाम रामेन सिंह बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में वोटिंग होने के साथ-साथ हिंसा का दौर भी लगातार चरम पर है। BJP के कार्यकर्ता के अलावा एक टीएमसी कार्यकर्ता का भी शव बरामद हुआ है। तो वहीं दो टीएमसी कार्यकर्ताओं को गोली मारे जाने की खबर भी है। मिदनापुर में भी दो टीएमसी कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। दोनों कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है।