नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगे। सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट तो अभी जारी नहीं की लेकिन परीक्षाओं में इस साल के लागू होने वाले कई बदलावों की घोषणा कर दी है।
सीबीएसई ने 15 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 तक 55-दिनों तक चलने वाली परीक्षा अवधि को निर्धारित करते हुए, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा की तारीखों की फिर से पुष्टि की है।

1. CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने वाले को डिवीजन, डिस्टिंक्शन और अकाउंटिंग आंसर बुक जैसी नहीं मिलेंगी।
2. सीबीएसई बोर्ड एग्जाम टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता।
3. बोर्ड मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं करता।
4. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से अकाउंटेंसी सब्जेक्ट में तालिका वाली आंसर शीट देना बंद कर दिया गया है।अब सामान्य लाइन वाली आंसर शीट दी जाती है।
5. बोर्ड परीक्षा 2024 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में ओवरऑल डिवीजन, डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं देगा।
6. सीबीएसई नंबरों के प्रतिशत की गणना और घोषणा नहीं करेगा।
7. राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल या अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए अलग से एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। यदि वे स्टूडेंट्स नॉर्मल एग्जाम के समय मौजूद हो तो उन्हें ही दे सकते हैं। जिस खेल में हिस्सा लिया हो वह भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हो। जिस ओलंपियाड में स्टूडेंट ने हिस्सा लिया हो वह सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन से मान्यता प्राप्त हो।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर अपलोड कर दी है। इस साल 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Useful news for students: Board exams are starting from 15th February, CBSE made these 7 big changes including marking system







