You are currently viewing नेपाल में लैंडस्लाइड के दौरान दो बसें नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत; 60 से अधिक घायल

नेपाल में लैंडस्लाइड के दौरान दो बसें नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत; 60 से अधिक घायल

नई दिल्ली: नेपाल में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार 60 से अधिक यात्रियों के लापता होने की खबर है। लापता यात्रियों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं।

इस बीच, एक अन्य घटना में कास्की जिले में बृहस्पतिवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत होने की सूचना है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की। यादव ने बताया कि बीरगंज से काठमांडू जा रही एंजेल बस और राजधानी से गौर के लिए रवाना हुई।

वहीं गणपति डीलक्स तड़के साढ़े तीन बजे भूस्खलन की चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार, एंजेल बस में 24 जबकि गणपति डिलक्स में 41 यात्री सवार थे। ‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस से कूद गए, जिससे वे मलबे के साथ बहने से बच गए। पुलिस ने बताया कि बीरगंज से काठमांडू जा रही एंजेल बस में सवार 21 यात्रियों का विवरण मिल गया है और इनमें सात भारतीयों के शामिल होने की बात सामने आई है।

नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पर सिमलताल के निकट यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। बीरगंज से काठमांडू जा रही इस बस में नेपाली यात्रियों के साथ-साथ भारतीय यात्री भी सवार थे। 42 से अधिक यात्रियों के नदी की तेज धारा में बह जाने की सूचना मिल रही है, वहीं दूसरी दुर्घटनाग्रस्त बस काठमांडू से गौड़ जा रही थी। चितवन जिले के सहायक जिला पदाधिकारी चिरंजीवी शर्मा ने बताया कि एक बस में जहां 42 यात्री सवार थे वहीं दूसरी बस में 24 यात्री, यात्रा कर रहे थे। बस को ढूंढने के लिए 75 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वहीं यह भी जानकारी दी गई कि, तीन यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई।

 

two-buses-fell-into-the-river-during-landslide-in-nepal-7-indians-died-more-than-60-injured