You are currently viewing जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस; हिन्द क्रांति दल ने बांटे पौधे

जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस; हिन्द क्रांति दल ने बांटे पौधे

जालंधर: तुलसी पूजन दिवस के पावन पर्व के निमित जालंधर में हिन्द क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रधान मनोज नन्हा के गोपाल पार्क स्थित निवास पर तुलसी पूजन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके मनोज नन्हा के साथ साथ धर्म जागरण मंच (आरएसएस) के पंजाब प्रान्त प्रशासन प्रमुख श्री सुनील सहगल जी, संत श्री आशाराम जी बापू आश्रम से अमन बग्गा, प्रदीप भाटिया, प्रतिभा भाटिया, मधु गुप्ता, विकास जैसवाल, डॉ गिरीश सपरा, हरजीत सिंह, शोभा कांत विशेष रूप से उपस्थित हुए।

वही इस मौके सभी मोहल्ला निवासियों ने माँ तुलसी जी की विधिपूर्वक पूजा की। सभी ने माँ तुलसी को तिलक लगाया और जल फूल मालाएं व प्रसाद अर्पण किया। वही इस मौके सभी ने तुलसी माँ की आरती की एवं 7 परिक्रमा की।

इस मौके हिंद क्रान्तिदल ने सभी को तुलसी के पौधे बांटे।

इस मौके सुनील सहगल और मनोज नन्हा ने बताया कि 2014 में पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की गई थी जो कि अब विश्वव्यापी अभियान बन चूका है। भारत ही नहीं दुनिया भर में करोड़ों लोग तुलसी पूजन दिवस मना रहे है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को चार साहिबजादों की शहीदी को नहीं भूलना चाहिए। उन का बलिदान आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। हमें अपने बच्चों में यह संस्कार डालने चाहिए कि हम को अपना धर्म नहीं छोड़ना है।

वही उन्होंने कहा कि हमें इन दिनों शहीदी दिवस मनाना चाहिए और प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को सभी को तुलसी पूजन दिवस मनाया चाहिए ,उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन दिवस, हिंदू धर्म का एक पवित्र दिवस है। तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है और इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूज्यनीय माना गया है।

उन्होंने हिंदुओं से आह्वाहन किया कि वह अपनी संस्कृति को अनुसरण करें न कि पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करके प्लास्टिक के पेड़ नहीं नही बल्कि अपने घरों में तुलसी के पौधे लगाए और अपनी संस्कृति के पवित्र त्यौहार तुलसी पूजन दिवस मनाये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव शर्मा, संदीप खोसला, रोहित अरोड़ा, मोहन लाल शर्मा, यश पहलवान, आशु शर्मा, किशोर भसीन, संजीव भृगु शर्मा, संजीव शर्मा गोरा और पंकज मोहन, स्नेह लता, सविता गांधी, मुस्कान शर्मा, डॉली कालरा, वेणु कालरा, पूजा सचदेवा, हीना, जस्सी कालरा, श्वेता, डॉली, रेखा, मीनू अरोड़ा, शारदा, मंजू, नीलम, शैली ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।