You are currently viewing ये नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के कारण हुआ बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; यात्रा टालने की अपील

ये नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के कारण हुआ बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; यात्रा टालने की अपील

जम्मू: भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण जम्मू और कश्मीर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने आज, 27 अगस्त 2025 के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपनी यात्रा टालने की अपील की है।

जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और कई स्थानों पर चट्टानें गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर फैसला आज सड़क की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

ये प्रमुख मार्ग भी रहेंगे बंद

नेशनल हाईवे-44 के अलावा घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले कई अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन के अनुसार, किश्तवाड़ को अनंतनाग से जोड़ने वाला सिंथन टॉप मार्ग (NH-244) यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है। वहीं, ऐतिहासिक मुगल रोड को भी भूस्खलन और चट्टानें गिरने के कारण बंद रखा गया है। इसके अतिरिक्त, श्रीनगर को लेह से जोड़ने वाले श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG) मार्ग पर बजरी नाले के पास भूस्खलन होने के कारण इसे भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यात्रा से पहले इन नंबरों पर संपर्क करें

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103

श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103

रामबन: 9419993745, 1800-180-7043

उधमपुर: 8491928625

PCR किश्तवाड़: 9906154100

PCR कारगिल: 9541902330, 9541902331

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

This national highway was closed