
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार तड़के 5 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि 3 अन्य झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कावड़ियों का वाहन एक तेज वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया।
बालूमथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



The vehicle came in contact with a high voltage wire, there was a lot of screaming, 5 pilgrims died due to electric shock and 3 were badly burnt




