जालंधर: भाजपा नेत्री भोला शर्मा के पति व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला प्रधान मीनू शर्मा व पवन शर्मा,कमल शर्मा, दीपक शर्मा के पिता श्री जिया लाल शर्मा (92) की रस्म पगड़ी व श्रद्धाजलि सभा दिलबाग नगर स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर बस्ती गुजां में सम्पन्न हुई जिसमें धार्मिक, सामाजिक, राजनितिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों सहित समस्त महानुभावों ने पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूज्यपंडित विपन शर्मा ने सनातनी प्रथा अनुसार श्री गरूड़पुराण के पावन ग्रंथ की व्याख्या करते हुए समस्त उपस्थिति को अपनी व्यस्त जीवनशैली में हरिनाम जाप करने व सदकर्म करने की प्रेरणा दी। मंच संचालक योगेश मल्होत्रा ने भाजपा नेत्री व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान मीनू शर्मा के स्व.पिता श्री जिया लाल की मिहनतभरी जीवनशैली को उपस्थिति के समक्ष रखते हुए परिवार का परिचय दिया। कैबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत के सुपुत्र आपनेता अतुल भगत ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माता भोला शर्मा के परिवार संग सांत्वना प्रकट की। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि पिता का प्रेम बहुत ही अनूठा होता है। यह खुलकर व्यक्त नहीं किया जाता, फिर भी हमारे सभी विचारों और कार्यों में मार्गदर्शक होता है । वह हर बच्चे का पहला हीरो होता है। पिता के प्रेम की सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने बारे में सोचने से पहले अपने बच्चों को सबसे अच्छी चीजें देना चाहता है। पिता की कमी को कोई पूरा नही कर सकता। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि संस्कार, स्नेह और संबल के प्रतीक,संस्कारी औलाद के जीवन के पहले नायक स्व.श्री जिया लाल को वह नमन करते है। पिता सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन दर्शन हैं। उनके आशीर्वाद में सफलता का मार्ग छिपा होता है और उनके त्याग में परिवार का भविष्य संजोया होता है। उन्होने कहा कि भाजपा नेत्री भोला शर्मा के परिवार ने हमेशा समाज सेवा व पार्टी के प्रति अपनी पूर्ण वफादारी निभाई है।स्व.जिया लाल शर्मा द्वारा लगाया गया परिवारिक पौधा आज विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है व उनकी शाखाएं अपनी भावी पीढ़ी को ठंडी छाया प्रदान कर रही है।स्व.श्री जिया लाल शर्मा परिवार की तरफ से आर.एस.एस के विभाग कार्यवाहक सुशील सैनी ने श्रद्धाजलि सभा में उपस्थित हुए समस्त महानुभावों का आभार व्यक्त किया।
रस्म पगड़ी व श्रद्धाजलि सभा में दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज,कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत,आपनेता अतुल भगत,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,डा.सुनीता रिंकू,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,भाजपा नेता अमित तनेजा,पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया,पार्षद तरविंदर सोई,पार्षद राजीव ढींगरा,पार्षद शोभा मीनिया,पार्षदपति नवदीप जरेवाल,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,कुणाल शर्मा,एडवोकेट वासु छिब्बड़,कर्ण शर्मा,राजीव पंजा,प्रदीप खुल्लर,शालु जरेवाल,मनीश बल,बाबी कश्यप,मा भगवती सेवा समिति प्रधान रमेश सहगल,कश्यप नौजवान धार्मिक सभा प्रधान पवन भोढी,डायनामिक लाफिंग योग सोसाईटी चेयरमैन अमित राजपाल,अमित कटारिया,पुरूषोतम हैपपी,सौरभ शर्मा,किशन लाल शर्मा,रिमांशु गाबा,हिमांशु शर्मा,डा बनीत शर्मा,संदीप लक्की,एडवोकेट पंकज शर्मा,भाजपा जिला पूर्व प्रधान रमेश शर्मा,अमरजीत सिंह अमरी,सुशील भटटी,बोबी कश्यप,अमित सभ्रवाल,विजय गुलाटी,नवदीप,भाणू,बबबू बजाज,मनोहर लाल भगत,लक्की मल्होत्रा,हरिकिशन बाली,दविंदर अरोड़ा,पप्पू प्रधान,अरूण बजाज,दीपक जोड़ा,वरिंदर अरोड़ा,नरेश,दिलेर चटठा,सुखबीर चटठा,अशोक चड्ढा,तरसेम थापा,रिक्की उप्पल,किशन लाल शर्मा,राकेश गुप्ता,बिमल,रिंकू बाली,ललित मित्तल,नवल कंबोज,अजीत भारद्वाज,राजन शारदा,बंटी कपूर,नवकुंद्रा,बाबा जैरथ,अमित चावला,अमिता ढल्ल,परवेश कुमार,महेश मखीजा,शालु,सुमण राणा,किरण भगत,रजनी गुप्ता,उर्मिल कपूर,रानी शर्मा,मोहिनी,पल्लवी वर्मा,सुमन सौंध,रूपाली भगत,प्रवीन शर्मा,वीना जोशी,शीतल जोशी,कमलजीत गिल,सुमन सहगल,अनीता जिंदल,नीलम प्रभाकर,अंजू डेविड,सुमन जोशी,दलबीर दुरेजा,शशि धवन,वीना शूर,ऊषा माही,सीमा रानी,रमेश निश्चल,दीपाली बागड़िया,रजनी अंगुराल,वीना महाजन,अभि वेदी,सीमा शर्मा,मीना शर्मा,निशा,जनक राज,प्रेमलता,सोनू पंडित,जज,राकेश सोनिक,कुलदीप भगत सहित सभी ने स्व श्री जिया लाल शर्मा परिवार में उनकी धर्मपत्नी भोला शर्मा,बेटी मीनू शर्मा,बेटो पवन शर्मा,गीता शर्मा,कमल शर्मा,शशि शर्मा,दीपक शर्मा,सपना शर्मा सहित अजय शर्मा,शिवम शर्मा,शुभम शर्मा,संजय शर्मा,अनमोल शर्मा,अविनाशी शर्मा,अक्षय कुमार,अंगद,सुरिंदरा,पायल संग शोक प्रकट करते हुए सांत्वना प्रकट की।

The turban-tying ceremony for the late Jiya Lal Sharma, husband of BJP leader Bhola Sharma




