You are currently viewing पाकिस्तान गई भारतीय महिला सरबजीत कौर की वतन वापसी टली, गृह मंत्रालय ने कोर्ट केस का हवाला देकर रोका; पुलिस कस्टडी की फोटो आई सामने

पाकिस्तान गई भारतीय महिला सरबजीत कौर की वतन वापसी टली, गृह मंत्रालय ने कोर्ट केस का हवाला देकर रोका; पुलिस कस्टडी की फोटो आई सामने

लाहौर: पाकिस्तान गई पंजाब की महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी फिलहाल टल गई है। सोमवार को उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत वापस भेजने की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन ऐन मौके पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उनकी रवानगी पर रोक लगा दी। मंत्रालय ने इसके पीछे अदालत में चल रहे केस को वजह बताया है।

पूर्व विधायक ने कोर्ट में दी है दलील

सरबजीत द्वारा पाकिस्तान में निकाह करने के बाद वहां के सिख समुदाय के पूर्व विधायक महिंदर पाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने मांग की थी कि सरबजीत को गिरफ्तार कर भारत वापस भेजा जाए। कोर्ट में दलील दी गई कि, सरबजीत के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद वह अवैध रूप से पाकिस्तान में रुकी हैं। वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं। इस याचिका पर फिलहाल अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।

अदालत के आदेश के बाद ही होगी वापसी

गृह मंत्रालय ने इसी अदालती कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा कि महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन (sub-judice) है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अदालत के अंतिम आदेश के बाद ही जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर सरबजीत को भारत भेजा जाएगा।

पति के साथ पुलिस हिरासत में सरबजीत

गौरतलब है कि पाकिस्तान पुलिस ने रविवार को सरबजीत और उसके पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस कस्टडी के दौरान की उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। बता दें कि सरबजीत श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं, जहां उन्होंने लाहौर के रहने वाले नासिर से निकाह कर लिया था।

The return of Indian woman Sarabjit Kaur from Pakistan has been delayed; the Home Ministry cited a court case as the reason