You are currently viewing पंजाब सरकार ने महिला तहसीलदार को किया सस्पेंड, कामकाज को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक्शन

पंजाब सरकार ने महिला तहसीलदार को किया सस्पेंड, कामकाज को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक्शन

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर सख्ती दिखाते हुए फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणो तहसील में तैनात तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों में भले ही प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो उनके कामकाज को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह गाज गिरी है।

राज्य के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान रमणदीप कौर का मुख्यालय रूपनगर (रोपड़) का डिप्टी कमिश्नर कार्यालय निर्धारित किया गया है। यानी निलंबन के दौरान उन्हें अपनी हाजिरी वहीं देनी होगी।

कामकाज और रजिस्ट्रियों को लेकर उठ रहे थे सवाल

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, तहसीलदार रमणदीप कौर की कार्यशैली को लेकर सरकार के पास लंबे समय से शिकायतें पहुंच रही थीं। विशेष रूप से खमाणो तहसील में जमीनों और संपत्तियों की रजिस्ट्री को लेकर आम जनता में काफी रोष था। लोगों को अपने काम करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और कई मामलों में अनियमितताओं की बातें भी सामने आ रही थीं। माना जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों और जनता के बढ़ते असंतोष को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

The Punjab government has suspended a female tehsildar following repeated complaints