कोलकाताः कोलकाता में हावड़ा ब्रिज के पास हुगली नदी में जादू दिखाने उतरा जादूगर लापता हो गया है। रविवार को हुई इस घटना के बाद से अभी तक जादूगर हुगली नदी से वापस नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि वह डूब गया है।
दरअसल, कोलकाता में 41 वर्षीय जादूगर चंचल एक पिंजरे में बंद होकर नदी में जाते हैं और फिर पिंजरा खोलकर वापस आ जाते हैं। वो ऐसा एक बार 2013 में कर चुके हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर पाए।
जानकारी के अनसुार वह छह ताले वाले पिंजरे में बंद थे। नदी में उतरने के बाद जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो जादू देख रहे दर्शकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन समूह ने रविवार को उसकी खोज शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे खोजना के काफी प्रयास किए गए। ऐसा लगता है कि वह लहरों के साथ बह गया। फिलहाल शख्स की तलाश जारी है।