You are currently viewing कॉलोनाइजर रेरु और मन्नन की अवैध कॉलोनियों पर कब चलेगा निगम व JDA का पीला पंजा आखिर कब दर्ज होगी एफआईआर,  भ्रष्टाचार बरकरार – घाटे में AAP सरकार, सवालों के घेरे में भगवंत मान

कॉलोनाइजर रेरु और मन्नन की अवैध कॉलोनियों पर कब चलेगा निगम व JDA का पीला पंजा आखिर कब दर्ज होगी एफआईआर, भ्रष्टाचार बरकरार – घाटे में AAP सरकार, सवालों के घेरे में भगवंत मान

जालंधर (अमन बग्गा) पंजाब में भले ही आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है लेकिन कॉलोनाइजर रेरु और मन्नन का दबदबा आज भी कायम है। आप सरकार में भी इन दोनों कॉलोनाइजरो के हौंसले इस कदर बुलंद है कि इन के ग्रुप ने AAP की सरकार बनने के बाद धोगड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी काट दी है। हालांकि अकालीदल और कांग्रेस सरकार में भी इन्होंने कई अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल बिछा कर करोड़ो कमा लिए।

शर्मनाक बात यह है कि स्थानीय निकाय विभाग की कमान मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने पास रखी है इस के बावजूद इन की अवैध कॉलोनी पर अभी तक नगर निगम का पीला पंजा पहुंच नही सका है।

हालांकि MTP मेहरबान एक्शन मोड़ में आते दिखाई दे रहे है उन के दिशानिर्देशो पर निगम अधिकारियों की तरफ से अन्य कॉलोनाइजरो की 2 अवैध कॉलोनियों को डेमोलिश कर एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि रेरु और मन्नन कॉलोनाइजर पर इतनी मेहरबानी क्यों ? सूत्रों की बात करे तो MTP मेहरबान की तरफ से रेरु और मन्नन की अवैध कॉलोनी को जल्द ही तहसनहस करने की तैयारी हो रही है।

अब देखना यह होगा कि कॉलोनाइजर रेरु व मन्नन की धोगड़ी रोड ही नही बल्कि अन्य सभी अवैध कॉलोनियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

वही पंजाब की जनता ने भगवंत मान पर बहुत बड़ा भरोसा जताया है उन्हें प्रचंड बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री मान तो चुनाव से पहले बड़े बड़े दावे करते थे कि आप की सरकार बनते ही हम अवैध धंधों पर नकेल कसेंगे लेकिन यहां जालंधर में तो हालात बेहद खराब बने हुए है ।

भ्रष्टाचार को मिटाने के बड़े बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि वह पहले अपने ही विभाग को करप्शन मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाएं।


भगवंत मान व उन के विधायकों को कॉलोनाइजर मन्नन और रेरु की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करवा लाखों रुपये का रेवन्यू वसूल कर सरकार का खजाना भरना चाहिए और कॉलोनाइजर के खिलाफ बनती कार्रवाई करवानी चाहिए।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इन की अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलता है या नही । वही बड़ा सवाल यह भी है कि अवैध कॉलोनियों पर निगम और JDA चेतावनी बोर्ड क्यों नही लगाती कि यह कॉलोनी अवैध है इस कॉलोनी में प्लाट न खरीदें। भगवंत मान सरकार को चाहिए कि आम जनता को अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदने से बचाने के लिए अवैध कॉलोनियों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।