You are currently viewing भगवंत मान को चुनौती : जालंधर में अकाली दल पार्षद ने काटी अवैध कॉलोनी, आप सरकार को लगाया लाखों का चुना, रिश्वतखोर अधिकारी नर्म – जेबें गर्म

भगवंत मान को चुनौती : जालंधर में अकाली दल पार्षद ने काटी अवैध कॉलोनी, आप सरकार को लगाया लाखों का चुना, रिश्वतखोर अधिकारी नर्म – जेबें गर्म

जालंधर( अमन बग्गा ) पंजाब में भले ही आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है मगर अकाली व कांग्रेसी नेता बेखोफ अवैध कॉलोनियों को काट रहे है। एक तरफ पंजाब के नए बने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब से करप्शन को मिटाने के लिए कमर कस ली है , वही दूसरी ओर जालंधर के एक अकाली पार्षद और उसके पार्टनर (पेट्रोल पंप मालिक) द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी भगवंत मान के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

नगर निगम के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर अकालीदल के कॉलोनाइजर नेता ने जालंधर के धोगड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी काट कर रूल एंड रेगुलेशन की धज्जियां उड़ा दी है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि भगवंत मान की सरकार में निगम की तरफ से अवैध कॉलोनी को तहसनहस करने के लिए पीला पंजा पहुंचता है और कॉलोनाइजर पर कार्रवाई होती है या नही।

वही भगवंत मान से PLN न्यूज़ का सवाल है कि आखिर निगम व जेडीए अधिकारी किस बात की इतनी मोटी तनख्वाह ले रहे है । उन्हें धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां दिखाई नही देती क्या। आखिर निगम व जेडीए के कौन कौन से अधिकारियों की छत्र छाया और संरक्षण की बदौलत अवैध कॉलोनियां बन रही है।

आखिर अकालीदल नेता की अवैध कॉलोनी पर अब तक इतना रहम क्यों किया जा रहा है। आखिर इस के पीछे अधिकारियों की नालायकी है या फिर कोई रिश्वतख़ोरी का खेला गया है। यह हम जल्द ही उजागर करेंगे और बताएंगे इस के पीछे पूरा संरक्षण देने वाला असली चेहरा किस किस का है।

 

वही दूसरी और विजिलेंस अधिकारियों को जेडीए व निगम के अधिकारी नजर क्यों नही आते । उन्हें भी जांच करनी चाहिए कि इस अवैध कॉलोनी को काटने के लिए किन अधिकारियों की जेबों में गुलाबी नोट डाले गए है। जो कि उन्हें अवैध कॉलोनी नजर आनी बन्द हो गयी है।
विजिलेंस को जेडीए अधिकारियों की आय व सम्पति की जांच करनी चाहिए। क्या कुछ दाल में काला है या पूरी दाल ही काली हो चुकी है।