You are currently viewing खुल गए विदेश में नौकरी के दरवाजे! अगर आपके पास है यह डिग्री, तो कनाडा सरकार खुद करेगी नौकरी पाने में मदद

खुल गए विदेश में नौकरी के दरवाजे! अगर आपके पास है यह डिग्री, तो कनाडा सरकार खुद करेगी नौकरी पाने में मदद

नई दिल्ली: अगर आपने बीएससी नर्सिंग या नर्सिंग से जुड़ा कोई अन्य कोर्स किया है और विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक कनाडा इस वक्त भारतीय नर्सों को अपने देश में काम करने का सुनहरा मौका दे रहा है। कनाडा के हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सों की भारी कमी के चलते सरकार ने खुद विदेशी नर्सों को नौकरी दिलाने और उन्हें अपने वर्कफोर्स में शामिल करने के लिए एक विशेष प्रोग्राम शुरू किया है।

कनाडा सरकार ने जिस प्रोग्राम का ऐलान किया है, उसका नाम ‘प्री-अराइवल एंड पोस्ट-अराइवल सपोर्ट्स एंड सर्विसेज’ (PASS) है। सीआईसी (CIC) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विदेश से नर्सिंग की शिक्षा लेकर आईं नर्सों को कनाडा की स्वास्थ्य प्रणाली में आसानी से शामिल होने में मदद करना है। यह सर्विस पूरी तरह से मुफ़्त है और इसे ‘केयर सेंटर फॉर इंटरनेशनली एजुकेटेड नर्स’ नाम की संस्था ऑपरेट करती है।

यह प्रोग्राम दो तरह से नर्सों की सहायता करता है। इसके तहत उन नर्सों की मदद की जाती है जो अभी कनाडा से बाहर हैं, लेकिन कनाडा जाने की तैयारी कर रही हैं। यह उन नर्सों के लिए है जो पहले से ही कनाडा पहुंच चुकी हैं और वहां के वर्कफोर्स में शामिल होने की प्रक्रिया में हैं।

PASS प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को मुख्य रूप से दो शर्तों को पूरा करना होता है। आवेदक के पास अपने देश से नर्सिंग प्रोग्राम की डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। आवेदक को कनाडा के इमिग्रेशन विभाग (IRCC) से परमानेंट रेजिडेंसी के लिए कन्फर्मेशन लेटर मिल चुका हो।

आसान शब्दों में कहें तो, अगर आप एक क्वालिफाइड नर्स हैं और आपको कनाडा में स्थायी रूप से रहने की मंजूरी मिल चुकी है, तो यह प्रोग्राम आपको वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था में नौकरी पाने की पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन करेगा और हर कदम पर आपकी मदद करेगा। यह उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो कनाडा के हेल्थकेयर सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The doors to jobs abroad have opened