You are currently viewing Swami Mohan Dass Model School ने किया पूल पार्टी का आयोजन

Swami Mohan Dass Model School ने किया पूल पार्टी का आयोजन

जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल, जालंधर ने ग्रेड-I और ग्रेड-II के विद्यार्थियों के लिए एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने जोश और उत्साह से खिलखिलाते हुए, अपने दोस्तों पर पानी के छींटे मारते हुए पूल पार्टी का आनंद लिया।

पार्टी को आयोजित करने के पीछे का मकसद उनकी आँखों के समन्वय में सुधार करना, दौड़ना, कूदना, छिड़काव के माध्यम से उनका शारीरिक तथा मानसिक विकास करना था। वाटर प्ले के बाद मूवी टाइम हुआ। जिसमें बच्चों पर आधारित एक फिल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई।

स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने विद्यार्थियों को एकाग्रता से पढ़ाई करने तथा छुट्टियों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Swami Mohan Dass Model School organized a pool party