
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान चायबासा में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने गांधी की अपील पर झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर आज रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में मामला दर्ज कराया था। झा ने गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शाह को ‘हत्यारा’ कहा था। इस टिप्पणी के बाद गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। हालांकि, झारखंड हाई कोर्ट ने मामले को निरस्त करने से इनकार कर दिया था।
राहुल गांधी ने 2019 में चायबासा में एक चुनावी रैली के दौरान कथित रूप से केंद्रीय मंत्री अमित शाह के लिए ‘हत्यारा’ शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद यह विवाद सामने आया।
View this post on Instagram

Supreme Court gives big relief to Rahul Gandhi in the comment case on Amit Shah




