नई दिल्ली: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रजनीकांत की तबीयत गुरुवार के दिन अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थलाइवा इस वक्त कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं। रजनीकांत की तबीयत अचानक से क्यों खराब हुई, यह जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता करने की जरूर नहीं है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि, रजनीकांत की तबीयत बहुत ज्यादा खराब नहीं है और वो रूटीम चेकअप के बाद कल घर लौट आएंगे।
Superstar Rajinikanth sudden health deteriorated, admitted to Kauvery Hospital




