You are currently viewing किसान एकता मोर्चे का बयान- ‘नो पॉलिटिक्स, सिर्फ किसानों के हकों के लिए हमारा मोर्चा’

किसान एकता मोर्चे का बयान- ‘नो पॉलिटिक्स, सिर्फ किसानों के हकों के लिए हमारा मोर्चा’

चंडीगढ़: पंजाब में कुछ किसान संगठनों द्वारा राजनीतिक मोर्चा बनाने के बाद किसान एकता मोर्चा ने आज अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते हुए कहा, किसान एकता मोर्चा सिर्फ किसानों के हकों के लिए बनी है, इसका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ संगठनों द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा नामक एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया गया है, जिसने विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस मोर्चे के प्रमुख नेता बलबीर राजेवाल हैं। किसान एकता मोर्चा का कहना है कि बदलाव लाने के लिए राजनीति में शामिल होना जरूरी है।

Statement of Kisan Ekta Morcha – ‘No politics, our front only for the rights of farmers’