You are currently viewing विराट कोहली और रोहित शर्मा में छिड़े कप्तानी विवाद के बीच खेल मंत्री की एंट्री, बोले-खेल से बड़ा कोई नहीं

विराट कोहली और रोहित शर्मा में छिड़े कप्तानी विवाद के बीच खेल मंत्री की एंट्री, बोले-खेल से बड़ा कोई नहीं

नई दिल्ली (PLN-Punjab Live News) साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम में कप्तानी को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है और विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें लगातार आ रही हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच बढ़ रहे विवाद के बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की भी एंट्री हो चुकी है। कप्तानी को लेकर छिड़े विवाद के बीच अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान जारी किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है। खेल ही सर्वोत्तम है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है, मैं इसकी जानकारी नहीं दे सकता, यह संबंधित एसोसिएशन या संगठन की जिम्मेदारी है। गौरतलब हो कि विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने और रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद कई अटकलें लगाई जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे की कप्तानी में खेलने से बच रहे हैं।

Sports Minister entry the captaincy controversy between Virat Kohli and Rohit Sharma said no one is bigger than the game