You are currently viewing बोले मोदी- चुनाव तो मैं कल ही जीत गया, अब हर बूथ जीतना बाकी है
speech-modi-i-won-the-election-only-yesterday-now-it-is-yet-to-win-every-booth-2

बोले मोदी- चुनाव तो मैं कल ही जीत गया, अब हर बूथ जीतना बाकी है

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे सभी नरेंद्र मोदी हैं और वे अपने बूथ के पीएम कैंडिडेट हैं। उन्होंने इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओं से रेकॉर्ड मतदान का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि मोदी तो कल ही जीत गया था लेकिन अब पोलिंग बूथ जीतना है। पीएम मोदी ने इस दौरान विरोधी दलों से दोस्ती और भाईचारे रखने और बिना खर्चे के चुनाव लड़ने के टिप्स भी दिए।
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं भी बूथ कार्यकर्ता रह चुका हूं। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर चिपकाने का सौभाग्य मिल चुका है।’ उन्होंने कहा कि जैसे श्रीकृष्ण ने संगठन में शक्ति दिखाकर गोवर्धन उठाया था वैसे ही मैं चाहता हूं कि आप सभी मिलकर पोलिंग बूथ जीते। उन्होंने कहा कि बनारस का चुनाव ऐसा होना चाहिए कि सियासी पंडितों को इस पर किताब लिखना पड़ जाए।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल जीतने के लिए चुनाव लड़िए, दल आपने आप जीत जाएगा। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कल जो दृश्य मैं देख रहा है था उसने मुझे आपके परिश्रम के, आपके पसीने की महक आ रही थी। चुनाव तो मैं कल ही जीत गया था अब हमें पोलिंग बूथ जीतना है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में इतने चुनाव हुए, इस बार चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी कि प्रो-इंकंबेंसी वेव पहली बार देखने को मिली।’ उन्होंने कहा, ‘पूरा देश का चुनाव देख रहा हूं, डेढ़ महीने से देश के कोने-कोने में जा रहा हूं।बीजेपी, कार्यकर्ता, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी जी सभी निमित्त हैं, इस बार चुनाव देश की जनता लड़ रही है।’