चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर विवादों में फसते नजर आ रहे है। सोशल मीडियो पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह पुलिस कर्मचारियों की एके-47 से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। एक पुलिस कर्मचारी सिद्धू को एके-47 से फायरिंग करने की ट्रेनिंग दे रहा है। यह वीडियो बरनाला में बडबर गांव की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मूसलेवाला सहित 9 पंजाब पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया है। जिनमे DSP सहित 5 पुलिस कर्मियों को ससपेंड कर दिया गया है। इससे पहले पंजाब मानव अधिकार संगठन (सेवानिवृत्त जस्टिस अजित सिंह बैंस) ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए मुसेवाला व पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।
देखें वायरल वीडियो-