-आदरणीय गुरु माँ सोमा देवी जी, चेयरमैन श्री लवनेंद्र वर्मा और प्रिंसिपल श्रीमती जतिंदर कौर मान ने दी बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
जालंधर (PLN): स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल, जालंधर में भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्म उत्सव का वार्षिक स्मरणोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने आदरणीय गुरु माँ सोमा देवी जी, चेयरमैन सर श्री लवनेंद्र वर्मा जी और आदरणीय प्रिंसिपल महोदया श्रीमती जतिंदर कौर मान का स्वागत करके उत्सव की शुरुआत की।
स्कूल परिसर को बहुत ही सुंदर सजाया गया। दो से पांच वर्ष की आयु के विद्यार्थी सुंदर रूप से कृष्ण और राधा के रूप में तैयार हुए और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीकृष्ण जी के पालने को फूलों से बहुत सुंदर सजाया गया। आरती और भजन गाए गए। इस मौके जन्माष्टमी से संबंधित गानों पर विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रदर्शित किया।
स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने बच्चों और अभिभावकों को इस दिन के महत्व और श्रीकृष्ण जी द्वारा बताए गए विभिन्न पहलुओं के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और सुझावों का पालन किया जाना चाहिए।

View this post on Instagram
View this post on Instagram
Shrikrishna Janmashtami festival was celebrated with devotion and enthusiasm in Swami Mohan Das Model School little children became Radha-Krishna









